संपत्ति के लिए महिला से अभद्रता कब होगी कार्यवाही
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी
धर्मेन्द्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या। थाना कोतवाली अंतर्गत पीड़िता रिषिका पाठक पुत्री शत्रुघ्न पाठक, निवासी पटखौली सिरिसंडा दर्शन नगर, कोतवाली की निवासी है। पीड़िता रिषिका ने बताया कि 8 सितंबर 2024 को समय लगभग 3:00 बजे कुछ लोगों ने की कुसुम पाठक, रूबी पाठक, सुष्मिता पाठक, सुनीता पाठक पत्नी शिवराज पाठक, 5 से 7 अज्ञात महिलाएं मेरे घर की चारदिवारी कूद कर आई और मेरे दरवाजे को तेज तेज से पीटने लगी जब मैंने और मेरे बच्चों ने इसका विरोध किया तो यह सभी लोग गंदी-गंदी गालियां देने लगी जब मैंने इसका विरोध किया तो उपरोक्त महिलाओं ने मेरे घर में लगे लगभग 50 कैमरों को लाठी और हथौड़ी से तोड़ दिया वह मेरे घर का ताला भी तोड़ दिया और कहने लगे आज 50 पुरुषों के साथ तुम्हारा रेप करेंगे तथा उन लोगों ने मुझे गिराकर लाठी और डंडों से पीटने लगी साथ ही कैमरा तोड़ने के बाद बैजू पाठक का पूरा परिवार और कैलाश पाठक का पूरा परिवार तथा पारस और उनका बेटा सौरभ पाठक, आदेश पाठक, का पूरा परिवार, लक्ष्मण पाठक, सोनू पाठक, शिवराज पाठक, सुनीता पाठक, का भाई मनीष पाठक और रंजीत पांडेय ने मेरे घर के अंदर आकर और मुझे कामुकता से छेड़ने और नोचने लगा और मेरी बेटी का गाल नोचा और उसके कान की बाली भी निकाल लिया और उसकी मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया और मोबाइल चोरी कर लिया और फिर मुझे बहुत मारा और मेरी बेटी को भी मारा उसके और मेरे सारे कपड़े पुरुषों ने फाड़ दिए लेडीजों ने मेरी हाथ पकड़ लिया और मुझे धमकी देते हुए बाहर निकल गए जब पुलिस आई तो उन्होंने मेरी जान बचाई।
मैं चाहती हूं कि आरोपियों कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और हमें न्याय मिले वहीं गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक आरोपियों गिरफ्तारी नहीं हुई।पीड़िता रिषिका ने बताया कि 8 तारीख का मामला है बैजू कैलाश अपनी गाड़ी में बदमाशों को लेकर आते हैं मेरे चाचा और मुझे रेप की धमकी देते हैं बदमाश लेकर आते हैं कैलाश अपने घर पर शनि लोग मुझे गंदी-गंदी गाली देते हैं 32 कैमरे मेरे तोड़ दिए, मेरे बाबा को मारते हैं मेरे बच्चों को मारते मेरे कान बच्चों के कान की बलि भी छीन लिए सारी महिलाएं मेरा हाथ पकड़ती हैं और मुझे गंदी-गंदी तरीके से छू रहे थे और मुझे अंदर से बंद करके भाग गए। मुझे पुलिस आती है और लेकर जाती है और अपना बयान दर्ज कराती पुलिस से मुझे कोई मदद नहीं मिल रही है मैं हनुमानगढ़ी पहुंची और मैं कोतवाली गई मैं 10 तारीख को यह लोग घर पहुंचकर बंदूक दिखाकर मेरा घर लूट लिया और मुझे जलील किया यह सब जमीन से संबंधित मामला है मेरे बाबा को अपहरण करने की नीयत से आए थे बोलते है कि इनको बाहर निकलिए इतना गंभीर मामला है और अभी तक इन आरोपियों पर किसी भी तरह का कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पारसनाथ इन लोगों का मास्टरमाइंड है यह लोग मेरी जमीन हड़पना चाहते हैं जिसके लिए मैं लड़ रही हूं और मैं मुख्यमंत्री योगी मांग करती हूं मुझे न्याय मिले और आरोपियों पर कार्यवाही हो।





