श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान

आज सोमवार के दिन प्रातः 10 बजे अयोध्या के श्री राम मंदिर से आए अक्षत कलश का पूजन रामगुड़ी पारा स्थित प्राचीन राम मंदिर में किया गया एवं तदपश्चात शोभा यात्रा के साथ कलश को समर्पण कुंज कार्यालय लाया गया। 
रामगुड़ी पारा से निकल के कलश सर्व प्रथम गाँजा चौक आया जहां उसका स्वागत स्थानीय लोगों के द्वारा सह परिवार किया, फिर यह कलश हटरी चौक, हांडी चौक, घड़ी चौक होते हुए सतिगुड़ी चौक पहुंचा, जहां पर इसका स्वागत सह परिवार किया गया, तद पश्चात यह कलश सावित्री नगर पहुँचा, जहां पर इस कलश का स्वागत सभी मातृशक्तियों ने किया। 
कलश को अपने सिर पर रखकर नगर की सभी मातृशक्तियों के द्वारा समर्पण कुंज कार्यालय लाया गया। कार्यालय में कलश का सर्व प्रथम शंखनाद के साथ स्वागत किया गया एवं भारत माता के मंदिर में इसे स्थापित करके पूजन किया गया। 
संघ रचना के अनुसार अब अभिमंत्रित अक्षतों को सभी ग्राम मंडलों एवं बस्तियों में लेजाने के लिए 140 कलश तैयार होंगे। 
सम्पूर्ण कार्यक्रम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान समिति के विनोद अग्रवाल , डॉ राजकुमार भारद्वाज, प्रदीप शृंगी, चक्रधर पटेल, अरुण कातोरे, अनुषा कातोरे, आरती तिवारी, भारत लाल साहू, तुषार तिवारी, सुजाता साहू, रिकेश सोनी, तेज सिंह गहलोत, संजय जगवानी, श्लोक चौधरी एवं अन्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे। 
उक्त जानकारी अभियान समिति की प्रचार प्रमुख श्रीमती स्नेहा तिवारी के द्वारा प्रेषित की गई है।