श्रम मंत्री का राजगांगपुर में भव्य स्वागत
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
ओडिशा सरकार के नूतन श्रम मंत्री कि राजगांगपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।अपने राजगांगपुर आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब होकर श्रमिकों की समस्याओं लेकर श्रम मंत्री ने यह ऐलान किया कि श्रमिक अपनी समस्या श्रमिक विभाग में दर्ज कराएं हम आपको न्याय दिलाने का पूरा भरोसा देते है।
ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक को ओडीशा सरकार द्वारा नूतन श्रम मंत्री मनोनीत करने के बाद राजगांगपुर आगमन पर बीजू जनता दल कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत का आयोजन किया गया।
ओडिशा सरकार द्वारा आगामी चुनाव को देखते हुए मंत्री मंडल में फेरबदल करने के बाद सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक को वर्तमान में श्रम मंत्री बनाए जाने पर जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है वही आज सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर विधान सभा क्षेत्र में नूतन श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक के आगमन पर बीजू जनता दल कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया मंत्री के आगमन पर सर्वप्रथम बीजू पटनायक चौक पर बनी बीजू पटनायक के प्रतिमा पर मंत्री शारदा प्रसाद नायक द्वारा पुष्पमाला अर्पण करते हुए स्थानीय कम्मयुनीटी सेंटर पहुंचे जहां बीजद के पूर्व विधायक एवं मंत्री मंगला किसान एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
आयोजित सभा मे श्रम मंत्री के आगमन पर शहर के विभिन्न संगठन के लोगों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया वही मंत्री शारदा प्रसाद नायक ने सर्वप्रथम स्वर्गीय बीजू बाबू के प्रति मूर्ति पर पुष्प अर्पण करते हुए दीप प्रज्वलन किया
सभा में उपस्थित स्थानीय नगर पाल माधुरी लुगुन द्वारा श्रम मंत्री श्री शारदा प्रसाद नायक को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संबोधित किया शहर के समस्याओं से अवगत कराया वही पूर्व विधायक एवं मंत्री श मंगला किसान ने आगामी चुनाव में एकजुटता का संदेश देते हुए श्रम मंत्री को धन्यवाद ज्ञापन किया ज्ञात हो कि ओडिशा सरकार द्वारा नूतन श्रम मंत्री श्री शारदा प्रसाद नायक ने अपने वक्तव्य में कहा कि जो दायित्व हमें मिला है उसे हम सुचारू रूप से निभाते हुए विकास कार्यों में योगदान दूंगा एवं श्रमिकों की हर समस्या का समाधान हमारे कार्यकाल में होगी अब देखना यह होगा कि आगामी चुनाव को देखते हुए नूतन श्रम मंत्री द्वारा किस प्रकार का प्रभाव सुंदरगढ़ जिला एवं पूरे ओडिशा में श्रम मंत्री के रहते अपने दायित्व का पालन कर पाते हैं या नहीं।।





