श्रमिकों को कम दिहाड़ी देने का आरोप
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर: रिहाइशी कालोनी में मच्छर भगाने के लिए धुआं छोड़ने का काम करने वाले श्रमिकों ने उनकी उपेक्षा किए जाने की शिकायत की है।
तालचेर के लिंग राज कोयला खान के आधीन कर्मचारियों को कंपनी के क्वाटरों में मच्छर भगाने के लिए धूआँ छोड़ने के काम में लगाया गया था। इस काम में लगे श्रमिकों की शिकायत है कि ठेकेदार द्वारा उन्हें ₹200 दिहाड़ी दी जा रही है उनका ई.एस..आई और पी.एफ का पैसा नही नही काटा जा रहा है।
श्रमिकों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की ओर से मजदूरी दर ₹466 प्रतिदिन तय किया गया है ,इसके बावजूद उन्हें ₹200 प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसकी जाँच की जाय और श्रमिकों को बैक के माध्यम से उनका मेहनाताना दिया जाए ताकि उनके मेहनत उन्हें सही किमत मिल सके।
ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को उनके हक के पैसे नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित प्रबंधक और अधिकारियों से बार बार शिकायत किए जाने पर भी श्रमिकों की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे श्रमिक मायूस होकर मीडिया के समक्ष अपना दुःख प्रकट किया है।





