शीतलपाड़ा में लावारिस मिला नवजात पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
उदितनगर थाना क्षेत्र के शीतलपाड़ा इलाके में शनिवार को एक नवजात बालक के लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उदितनगर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।पुलिस ने बिना देर किए नवजात को उपचार के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।नवजात के मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चे को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ मामले की पूरी कड़ी खंगाल रही है।फिलहाल नवजात की स्थिति और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी को लेकर विस्तृत जांच जारी है।





