शहर के समस्याओं को लेकर सेवादल की बैठक

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में स्थित सुमित्रा मैरिज हॉल में राजगांगपुर सेवादल की एक साधारण बैठक आयोजन की गई थी। इस बैठक में सैकड़ों शहरवासीयो ने भाग लेकर शहर के विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की।

बताते चले कि राजगांगपुर सेवादल नामक एक नई दल बनाई गई है जिसके अध्यक्ष अमरेश चंद्र पंडा को मनोनीत किया गया है। यह दल शहर के विभिन्न समस्याओं को सरकार से अवगत कराने के लिए आज एक बैठक आयोजन कर 1 लाख पोस्ट कार्ड माननीय मुख्यमंत्री एवं सचिव को भेजने का निर्णय लिया।

सेवा दल के इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को पोस्टकार्ड देकर उसमें शहर की समस्याओं को लिखकर एक साथ मुख्यमंत्री के पास पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपनी समस्याओं को पहुंचाने का निर्णय लिया गया। 

राजगांगपुर सेवा दल की शिकायत है कि पीने का पानी घर घर तक पहुंचाने के लिए नल जल योजना को तुरंत चालू किया जाए, वही रेलवे द्वारा बनाई जा  रही ओवरब्रिज को यथाशीघ्र पूरा किया जाए।

इस तरह की कई समस्याओं को पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए राजगांगपुर सेवा दल द्वारा निर्णय लिया गया, एवं उपस्थित सभी सदस्यों को पोस्ट कार्ड वितरण की गई।