शराब का नशा ऐसा चढा की साथी की ले ली जान

शराब का नशा ऐसा चढा की साथी की ले ली जान

 घटना  दिनांक 4.1.26 की है। घटना के अनुसार को मृतक रितेश कुमार सिंह अपने दोस्तों आरोपी विद्या चंद साहू , प्रितपाल विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा एवं अन्य के साथ आरोपी के टाटा सुमो गोल्ड  से झुमका डेम पिकनिक मनाने गए थे। झुमका डेम में मांस और मदिरा का जमकर सेवन किया और शाम को घर वापसी के दौरान आरोपी पटना अंग्रेजी शराब दुकान पर वाहन को ले गया वहां आरोपी के मोबाइल फोन से उसके पिता के द्वारा फोन करने से मृतक के द्वारा पटना पहुंचे हैं कहने पर आरोपी विद्या चंद्र साहू आवेश एवं उत्तेजित होकर रितेश कुमार के साथ गाली गलौज व झगड़ा विवाद करने लगा कि तुम मेरे पिता को क्यों बताए अभी शराब पीते खाते लेट लगेगा इस बात से नाराज होकर मृतक रितेश सिंह पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग से अपने घर जा रहा था कि रनई के पास पहुंचा तभी आरोपी के द्वारा उसे पैदल जाते देखकर उसके दोस्तों के द्वारा मना करने के बावजूद हत्या करने के नियत से टाटा सुमो गोल्ड वाहन से रोड के बाए तरफ दबाकर मृतक रितेश सिंह को ठोकर मारकर हत्या कर भाग गया अन्य दोस्तों के द्वारा मृतक को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेकर गए थे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । सूचक के रिपोर्ट पर थाना पटना में मर्ग क्रमांक 2/26 धारा 194 बीएनएस कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया। प्रकरण की गम्भीर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के द्वारा शीघ्र प्रत्येक बिन्दु वार जाँच कर  साक्ष्य एकत्रित करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू को निर्देशित किया गया। प्रत्यक्ष दर्शी गवाह, घटना स्थल के अवलोकन,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध का घठित होना पाए जाने पर थाना पटना में दिनांक 12.01.2026 को अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना दौरान उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी विद्या चंद्र साहू उर्फ़ विनय साहू पिता श्री हरिओम साहू उम्र 18 वर्ष 7 माह निवासी तेजपुर स्कूल पारा थाना रामानुज नगर सूरजपुर को दिनांक 17.1.26 को गिरफ्तार करने की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।