विधायक के 63वें जन्मदिन पर 63 लोगो ने किया रक्तदान
राउरकेला विधायक एवं प्लानिंग कमिटी के अध्यक्ष सारदा प्रसाद नायक का 63 वाँ जन्मदिन राउरकेला सिविलटाउनसिप वार्ड नंबर 9 में बीजद के जिला सचिव पिंकू जैसवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मनाया गया।
विधायक शारदा प्रसाद नायक के जन्मदिन के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।इस शिविर का उद्घाटन पिंकू जैसवाल ने रक्तदान कर की, इस शिविर में 63 पुरूष और महिलाओं ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया। बुज़ुर्ग महिलाओं को साड़ी भेट की गई, और 500 लोगों को भोजन कराई गई।
विधायक को 63वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पिंकू जैसवाल, गगन पंडा, प्रतिमा साहू, जय प्रकाश अस्पताल के अध्यक्ष संजय बंसल, अधिवक्ता संतोष नायक, बीजद कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य लोगो का तांता लगा था।





