विद्यालयो में गणतंत्र दिवस के साथ माँ सरस्वती देवी की पूजा की गई

विद्यालयो में गणतंत्र दिवस के साथ माँ सरस्वती देवी की पूजा की गई

नुआगांव प्रखंड़ के विभिन्न स्थानो में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी एक ही दिन मनाया जा रहा है। आज बसंत श्रतु की पंचमी तिथि होने से विद्यालयो में गणतंत्र दिवस पालन के साथ विद्या की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजन किया गया। सोरडा़ पंचायत मे पंचायत भवन, सरकारी विद्यालयो,राजस्व निरीक्षक कार्यालय और मदरसे में भी तिरंगा फहराया गया और तिरंगा के सम्मान में सभी ने सामूहिक रूप से  राष्ट्र गान गाया।