विदायी समारोह में भावविभोर हुए गुरू शिष्य
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
कालाहांडी जिले के पालम ग्राम पंचायत अंतर्गत आनेवाले नरला प्रखंड के पालम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विदायी समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय की ओर से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने भी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह के रूप में फूलो का गुलदस्ता और गुरू दक्षिणा देकर विदाई ली।
इन छात्रों ने इस विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक पूरे आठ साल इस स्कूल में पढा़ई की। इतने वर्षो में शिक्षकों और छात्रों के बीच एक तरह का रिश्ता स्थापित हो गया। इस विदाई की घड़ी में शिक्षक और छात्र भावविभोर होकर रुआँसा हो गए।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष उमाशकर मिश्रा, समिति के संपादक एवं प्राचार्य युवराज जानी, सहायक शिक्षक मिनीकेतन बेहरा, पीटी शिक्षक ऋषिकेश पटेल, विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार साहू, सहायक अध्यापक सुश्री मिलिना परीदा उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।





