वस्त्र व्यवसायी के घर सशस्त्र डकैती
राजगांगपुर के जानेमाने वस्त्र बिक्रेता श्री वस्त्रालय के घर आधा दर्जन सशस्त्र डकैतो ने की लूटपाट,पुलिस को सुचित करने के वावजूद समय से नहीं पहुंची पुलिस-लूट को अंजाम देने के बाद डकैत फरार सीसीटीवि फुटेज के आधार पर साइंटिफिक टीम के साथ पुलिस सुबह से लगी है जांच में।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में कपड़ा कारोबारी श्री वस्त्रालय के मालिक कमल अग्रवाल के घर सशस्त्र डकैतो ने जमकर की लूटपाट। घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समय से पुलिस ना पहुंचने के कारण डकैत फरार हो गए। डकैतों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है ।शहर के मुख्य मार्ग में स्तिथ कपड़े की प्रतिष्ठित दुकान श्री वस्त्रम के मालिक कमल अग्रवाल के घर मे बुधवार - गुरुवार की रात आधा दर्जन से अधिक डकैत रिवाल्वर व अन्य हथियार लेकर घुसे और घन्टे भर से अधिक समय तक रह कर हथियारो की नोंक पर घर के सभी सदस्यों को बंधक बना कर पांच लाख नगद व लगभग 12 लाख के सोने के गहनो पर डाका डाल कर फरार हो गए।
डकैतों के फरार होने बाद किसी तरह से घर के सदस्य बाहर निकलकर थाने में इस घटना की सूचना दी, लेकिन समय से पुलिस नहीं पहुंची। सुबह पुलिस पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की छानबीन में जुटी है । श्री वस्त्रम दुकान के पीछे ही कमल अग्रवाल का निवास है । इस घटना से पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है । वहीं इस घटना के बाद शहरवासियों में जान माल की सुरक्षा को लेकर दहशत व्याप्त है अब देखना यह होगा कि कब तक पुलिस एवं साईंटिफिक टीम डकैतो को अपने कब्जे में ले पाती हैं ।





