वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्री सुंदरगढ़ से रवाना

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्री सुंदरगढ़ से रवाना

सुंदरगढ़ जिले से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा बस संबलपुर के लिए रवाना हो चुकी है। संबलपुर से एक विशेष ट्रेन अयोध्या और वाराणसी  जायेगी।

इस अवसर पर स्थानीय विकास भवन में जिलाधिकारी मनोज महाजन , अपर जिलाधिकारी रवि नारायण साहू, मुख्य विकास अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी सुरंजन साहू ने विभिन्न ब्लॉकों से आये तीर्थयात्रियों की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पर्यटन पदाधिकारी निरंजन महापात्र, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नंदिनी मुंडारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इसमें जिले से कुल 180 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। इस अवसर पर स्थानीय विकास भवन में सुंदरगढ़ उपमंडल के तीर्थयात्रियों, राउरकेला में पानपोस उपमंडल के तीर्थयात्रियों और बन्नई में बणई उपमंडल के तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।