लापता मंगल का मिला शव कोयलनदी घाट पर दी गई मुखाग्नि

झारखंड - ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ रही है युवको के लापता होने की घटना

लापता मंगल का मिला शव कोयलनदी घाट पर दी गई मुखाग्नि

सुंदरगढ़ जिला में स्थित नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बागडे़गा पंचायत के जमबेरना ग्राम निवासी मंगल ओराम पिछले 29 फरवरी के दिन झीरपानी बाजार से लापता हो गया था। 
मंगल ओराम का शव पड़ोसी राज्य झारखंड के जलडेगा थाना अंचल में पाया गया जिसे जलडेगा पुलिस द्वारा मिट्टी में दफना दिया गया था। मृतक के परिजनों को मीडिया सूत्रों से इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन की सहायता से मंगल ओराम का शव बरामद हुआ। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगल ओराम एक 407 मालवाही वाहन क्रमांक "ओआर 14 क्यू 6348" में स्थानीय कृषको को हाट में लेकर जाया करता था। दिनांक 29 फरवरी के दिन भी यही हुआ।मंगल ओराम हमेशा की तरह स्थानीय कृषको को जो झीरपानी साप्ताहिक हाट में अपने कृषि उत्पाद बेचने के लिए गए थे,लेकर गया। सभी को बाजार में छोड़कर वह किसी का भाडा़ लेकर गया और फिर वापस  नहीं आया। उनके वाहन में गए स्थानीय कृषको और परिजनो ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की पर निराशा ही हाथ लगी। दूसरे दिन परिजनो द्वारा इसकी लिखित जानकारी झीरपानी थाना में दी गई। घटना के 9 दिन बाद मंगल ओराम का शव जलडे़गा थाना अंचल में मिट्टी के नीचे दबा पाया गया, जिसे जलडेगा पुलिस द्वारा पहचान ना होनेपर दफना दिया गया था। 
मृतक का शव पुलिस की कार्यवाही पूरी कर झीरपानी थाना के माध्यम से परिजनो को मिला। परिजनो ने बीते कल दिनांक 9 मार्च की देर साम तेतेरकेला नदी घाट पर मृतक को मुखाग्नी देकर उनका अंतिम संस्कार किया। 
इस मामले में विरमित्रापुर विधायक शंकर ओराम और अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी हस्तक्षेप किया है और मृतक के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। 
परिजनों को गोटी टांगर निवासी एक शब्जी व्यवसाय पर हत्या करने का संदेह है, जिसके साथ मृतक की अंतिम बार मोबाइल से बातचीत हुई है, और वह घटना वाले दिन के बाद से लापता बताया जा रहा है एवं उनका मोबाइल भी स्विच आफ है। फिलहाल झीरपानी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है।