लागातार तीसरे दिन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 में हुई दुर्घटना
सुंदरगढ़ जिले के विरमित्रापुर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 में लगातार आज तीसरे दिन भी दुर्घटना घटित हुई , आज ओलीभा यात्री बस और एक ट्रेलर आपस में किनारे से रगडा गए। और घंटो सड़क तक सड़क पर यथा स्थान खड़े रहे, इस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बीते कल मंगलवार को भी इसी राजमार्ग पर बिरमित्रापुर में ही एक भारी वाहन यांत्रिक त्रुटि के कारण सड़क में फंस गई और सारा दिन जाम की स्थिति बनी रही और उसके पहले सोमवार की रात बिरमित्रापुर में ही राणीसती मंदिर के निकट इसी सड़क पर सड़क दुर्घटना में एक आर्मी जवान की मौत हो गई और रात भर सड़क जाम रही।
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि बिरमित्रापुर में लागातार घटित हो रही इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 की जर्जरावस्था है। इस राजमार्ग पर धूप निकलती है तो लोग धूल से परेशान रहते है और बारीश होती है तो सड़क में बने बडे़-बडे़ गड्ढों में पानी भरने सै और कीचड़ से परेशान रहते है और कभी दुर्घटना तो कभी किसी वाहन में कोई त्रुटि आने से अर्थात मौसम कैसे भी हो यह राजमार्ग बिरमित्रापुर के लिए मुसिबत बनती जा रही है।





