लाइकेरा में मनाई गई विश्व साक्षरता दिवस

लाइक्रा प्रखण्ड प्रशासन और प्रखण्ड शिक्षा कार्यालय की ओर से प्रखण्ड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु बाग की सीधी देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में पी.एम. श्री सरकारी उच्च विद्यालय लाइकेरा, शिशु मंदिर लाइकेरा, पी.एस. कॉलेज लाइकेरा और नर्सिंग कॉलेज के 1000 से ज़्यादा छात्र- छात्राओं, आंगनवाड़ी कर्मी, सभी सी आरसीसी और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले, छात्रों ने "पढेगा ओडिशा, आगे बढेगा ओडिशा , ", "लड़की पढ़ेगी, तो देश आगे बढ़ेगा" जैसे स्लोगन लिखे प्लेकार्ड लेकर लोगों को जागरूक किया। बाद में, प्रखण्ड परिसर में हुई एक सभा में प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी. श्री बाग ने कहा, शिक्षा केवल दस्तखत नहीं है, यह डिजिटल युग में अच्छे और बुरे में फर्क करने की ताकत है।" प्रखण्ड विकास अधिकारी जॉर्ज डुंगडुंग ने इस साल की थीम "लोक, धरती और खुशहाली के लिए साक्षरता" पर रोशनी डाली। इस मौके पर लइकेरा थानाधिकारी कृष्णचंद्र मेहर, BRCC जन्मेजय नाइक, ABEO हरीश चंद्र नायक, प्रधानाध्यापक हेमंत पटेल, चैतन कांता ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनकी हिम्मत बढाई। तलमुंडा CRCC मनोरंजन कांता ने सभा का संचालन किया, जबकि शाहेपुर CRCC प्रदीप कुमार नाइक ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। सभी शिक्षा संस्थानों के अध्यापक- अध्यापिकाओं और कर्मचारीयों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पुर्वक संपन्न हुआ।