रेलवे क्षेत्र से करोडो के बोल्डर व पत्थर गायब

रेलवे क्षेत्र से करोडो के बोल्डर व पत्थर गायब

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे अपनी क्षमता बिस्तार के लिए तीसरी पटरी बनाने का कार्य जोरो से कर रही है इसी क्रम में सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन से सागर रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेल पटरी बिछाने के लिए निकाली गई करोड़ों की बोल्डर व पत्थर गायब हो गई।

वही दूसरी ओर इस लूट पर सरकारी महकमा पूरी तरह मौन है। 
 विगत कुछ दिन पहले राजगांगपुर रेलवे स्टेशन से सागरा रेलवे स्टेशन के बीच तीसरा रेल पटरी बिछाने के क्रम में करोड़ों रुपया के पत्थर व बोल्डर निकाल कर बाहर की गई थी उस समय हमारे पत्रकार को ग्रामीणों द्वारा खबर देने पर घटनास्थल पहुंचकर रेलवे द्वारा निकाली गई पत्थर व बोल्डर का वीडियो बनाया गया था ज्ञात हो कि वर्तमान समय में हमारे पत्रकार ने वहां पहुंचकर देखा तो एक भी पत्थर या बोल्डर उस स्थान पर नहीं दिखा अनुमानत: करोड़ों रुपये की  यह पत्थर एवं बोल्डर का जवाब विभागीय अधिकारी देने से बचने के लिए पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।

अब यहां सवाल बनता है कि करोड़ों रुपय की सरकारी लूट का जवाब देगा तो कौन देगा और यह लूट किसके द्वारा की गई है क्या विभागीय अधिकारी भी इसमें शामिल हैं अनेक तरह के सवाल ग्रामीणों के  द्वारा सुनने को मिल रहा है इस विषय में हमारे प्रतिनिधि रेलवे के अधिकारी एवं जीआरपीएफ के अधिकारी यहां तक की स्थानीय तहसीलदार एवं स्थानीय वन विभाग पहुंचकर खबर ली लेकिन किसी विभाग के अधिकारी इस विषय पर  सटीक जवाब नहीं दिए जाने पर और भी गंभीर सवाल उत्पन्न हो रहे है।
अब देखना यह है कि देश के एक नंबर मुख्यमंत्री माने जाने वाले नवीन पटनायक के राज्य में रेलवे की करोड़ों की सरकारी संपत्ति की लूट पर क्या कार्रवाई की जाती है।अब देखना यह होगा कि खबर प्रसारण होने के बाद रेलवे मिनिस्ट्री के उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान देते हैं या नहीं ?