रेलवे अभियंता महाप्रबंधक पुरस्कार से पुरस्कृत
दक्षिण पुर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आनेवाले करमपादा रेल खंड़ में कार्यरत बडांमुडां एडीएन के अधीन गेंग नं - 6 के मेट के रुप में कार्यरत देवजीत चौधरी पिछले 18 सालो से साक्रिय रुप से रेलवे में इमानदारी पूर्वक काम करते आ रहे हैं । देवजीत चौधरी अपने कार्य के प्रति निष्ठावान होकर गेंग नं - 6 में कार्यरत सभी अभियंताओ का मेंट होने के नाते एक पर्यवेक्षक की तरह अपने कर्मचारियों का ध्यान रखते हैं ।
रेलवे प्रशासन को लक्ष्य के तहत पुरी तरह से उत्पादन पूरी करने का प्रयास करते हैं । देवजीत चौधरी मेंस तणमूल कांग्रेस बिमलागढ़ शाखा के संगठन सह सचिव पद पर रहकर पिछले 6 सालो से कर्मचारियों को होने वाली मूलभुत समस्याओ को दूर करने का प्रयास करते हैं।
देवजीत चौधरी के इस कामयाबी पर उनके साथी कर्मचारियों और दक्षिण पुर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस संगठन में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है संगठन के कार्यकर्ताओं और नेताओ ने श्री चौधरी को बधाई दी है।





