राष्ट्रीय कुली दिवस पर कांग्रेस की ओर से कुलियों का अभिनंदन किया गया

राष्ट्रीय कुली दिवस पर कांग्रेस की ओर से कुलियों का अभिनंदन किया गया
राष्ट्रीय कुली दिवस पर कांग्रेस की ओर से कुलियों का अभिनंदन किया गया

प्रेस विज्ञप्ति : कांग्रेस (राउरकेला)

राष्ट्रीय कुली दिवस के अवसर पर राउरकेला रेलवे स्टेशन में काग्रेस पार्टी की राउरकेला इकाई की ओर से कुलियों का अभिनंदन किया गया। राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यरत कुलियों की ओर से  आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी और पीसीसी के साधारण संपादक बीरेन सेनापति, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवब्रत बिहारी, पीसीसी सदस्य रवि रॉय और सतीश विशाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी वर्ग के राष्ट्रीय समन्वयक कैलाश चंद्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर नुमान, उपाध्यक्ष वान्या सागर सिंह, इंटक अध्यक्ष निहार दास, सेवा पार्टी बुलु दास ने कुलीयों का समाज में योगदान की चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं पर चर्चा की। कुली नेता संजय साहू के संयोजकता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कुलियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस पर उन्होंने सबके सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि वे काफी खुश हैं। उन्होंने आभार व्यक्त किया की उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कांग्रेस नेता आगे आए। 

 इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंत में सभी के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों में बाबू खान, श्याम सागर, सचिव समीर, एमडी जमीर, युवा नेता प्रदीप बेहरा, राजू प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की को सफल बनाने में अपना समर्थन दिया।