रामलीला मंचन पर छिड़ा महाभारत
धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या की पावन धरा पर अयोध्या के लाल भगवान श्रीराम की जीवनी पर आधारित नाट्य रामलीला पर महाभारत छिड़ता नजर आ रहा है,
एक ओर अयोध्या में साधु - शंतों के सानिध्य में शुरू की गई रामलीला
अयोध्ध्या के गणमान्य संत/महंत एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के उपस्थिति में रामलीला शुभारम्भ करने का कार्य संपन्न हुआ जिसमे प्रमुख रूप से हनुमत सदन के महंत अवध किशोर शरण , द्वारा भगवान का पूजन अर्चन कर रामलीला का शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर समिति के महामंत्री महंत राम शरण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बधाई भवन के महंत राजीव लोचन शरण, महंत राम लखन शरण, कोषाध्यक्ष डा.प्रभाकर, महंत रवि शंकर शरण मिश्र, भाजपा नेता मिंटू पांडेय, रंगमंच व्यवस्थापक चंद्रकांत अवस्थी, राजू अवस्थी ,महंत विनोद शरण , पुष्कर लोचन, राम किशोर तिवारी, चिंटू पांडेय,आदि साधु संत उपस्थित रहे।
वही दूसरी ओर इस रामलीला मंचन का विरोध भी हुआ पर क्यों?
फिल्मी कलाकारों द्वारा रामलीला किए जाने का हिंदू महासभा ने किया विरोध, कहा कि अमर्यादित तथा अशास्त्रीय विधि से रामलीला करवाए जाने वालों की हो गिरफ्तारी । फिल्मी कलाकारों द्वारा अयोध्या जी में अमर्यादित तथा अशास्त्रीय विधि से की गई रामलीला नहीं होगी बर्दाश्त,
हिंदू आस्थाओं पर प्रहार कर रहे कलाकारों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए,तत्काल प्रभाव से फिल्मी रामलीला पर लगे प्रतिबंध तो बातें हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष अधिवक्ता मनीष पांडेय द्वारा जिलाधिकारी अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई, ज्ञापन में कहा गया कि अयोध्या धाम में 1 अक्टूबर से फिल्मी रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, यह फिल्मी रामलीला पूर्ण रूप से अमर्यादित, वह अशास्त्रीय विधि से की जा रही है जिसे तत्काल प्रभाव से रोके जाने की आवश्यकता है, फिल्मी कलाकारों द्वारा की जा रही रामलीला को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, रामलीला के नाम पर फिल्मी कलाकारों द्वारा फिल्मी डायलॉग बोलकर रामलीला का भौंडा प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं होगा, अयोध्या की पवित्र पावन भूमि जिस पर रामलाल का जन्म हुआ, आगे चलकर भी मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए, इस पवित्र पावन भूमि पर अमर्यादित आचरण के द्वारा अप संस्कृति फैलाने आकर फिल्मी कलाकारों द्वारा किया जा रहा है, रामलीला के नाम पर कॉमेडी की जा रही है,
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने यह भी कहा है कि फिल्मी कलाकारों द्वारा हिंदू देवी देवताओं का अपमान करना आम हो चुका है, जिहादी मानसिकता से ग्रसित होकर आमिर खान भगवान शिव का अपमान करते हैं, वहीं वामपंथी विचारधारा से ग्रसित लीना मणिमकेलाई के द्वारा मां लक्ष्मी को सिगरेट पीता हुआ दिखाया गया था, यौन शिक्षा की आड़ लेकर भगवान शिव को भोंडे रूप में दिखाने का कार्य अक्षय कुमार द्वारा किया गया था, इसी प्रकार प्रभास को आगे करके भगवान राम का भी अपमान एक फिल्म में किया गया था आज उसी प्रकार कुछ धर्म विहीन, शास्त्र विहीन, और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की मंशा पाले हुए इन फिल्मी कलाकारों द्वारा अयोध्या में ही न सिर्फ प्रभु श्री राम का बल्कि राम रामचरितमानस के सभी पात्रों का खुले आम अपमान व उपहास किया जाने का जघन्य अपराध किया जा रहा है,, फिल्मी कलाकारों द्वारा ऐसे अमर्यादित आचरण के द्वारा की जा रही रामलीला और रामलीला के प्रमुख पात्रों के अपमान को को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि इन फिल्मी कलाकारों द्वारा मांस मछली और मदिरा, धूम्रपान का निरंतर सेवन किया जाता है, ऐसे में यह सिर्फ अपना प्रभु श्री राम का अपमान है बल्कि रामायण और रामचरितमानस के सभी पात्रों का भी खुले आम उपहास और अपमान है अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि तत्काल प्रभाव से अयोध्या की मर्यादा के विपरीत होने वाली राम फिल्मी रामलीला को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का कार्य करें, और भविष्य में ऐसी किसी भी प्रकार की रामलीला अयोध्या में न होने पाए इस बात की व्यवस्था भी करें, ज्ञापन को जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या को प्रेषित किया गया है।





