रामनवमी जुलूस को शांति पूर्वक धूमधाम से मनाने के लिए बैठक 

राजगांगपुर शहर भाईचारे का शहर,हम सभी मिलकर इस उत्सव को मनाएंगे --- विधायक डॉ सीएस राजन एक्का

रामनवमी जुलूस को शांति पूर्वक धूमधाम से मनाने के लिए बैठक 

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)  

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में शुक्रवार शाम पांच बजे स्थानीय डाक बंगला परिसर में जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन की ओर से रामनवमी जुलूस को लेकर एक शांति वार्तालाप बैठक का आयोजन हुआ।
मौके पर सुंदरगढ़ उपजिलापाल अभिमन्यु बेहरा, शहर के विधायक डॉ सीएस राजन एक्का चौक, नगरपाल माधुरी लुगुन, नगरपालिका के ईओ,राजगांगपुर एसडीपीओ डॉ शंशाक शेखर बेउरा, थाना प्रभारी बिबत्स कुमार प्रधान , उपनगरपाल एमडी इरफान उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी बिबत्स कुमार प्रधान ने करते हुए कहा कि कोरोना काल के दो साल बाद लोगों को रामनवमी जुलूस व उत्सव को मनाने का सुनहरा अवसर मिला है। हमें मिलजुलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए। प्रशासन हर संभव सहयोग बनाए रखेगा।
वहीं दूसरी ओर विधायक डॉ सीएस राजन एक्का ने कहा कि कोरोना काल के बाद हमें यह पावन पर्व मनाने का मौका मिला है।राजगांगपुर शहर भाईचारे का प्रतीक है। इसलिए हमें एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग बनाए रखना चाहिए ताकि आने वाले दिनों में हर उत्सव, त्योहार धूमधाम से मना सकें।
वहीं दूसरी ओर उप जिलापाल अभिमन्यु बेहरा ने कहा कि हमें शांति पूर्वक धूमधाम से इस त्योहार का संपन्न करना है। प्रशासन की ओर से बिजली विभाग, पेयजल आपूर्ति, अग्निशमन विभाग मौके पर तैयार मिलेंगे। प्रशासन शांति पूर्वक रामनवमी उत्सव व जुलूस के लिए सहयोग बनाए रखेगी।
मौके पर  रामनवमी कमेटी के अध्यक्ष संदीप दास , सचिव राजन संन्यासी, भाजपा के टाउन अध्यक्ष शंकर सिंह, सचिव शेखर दाहिमा, दिलीप सिंह, बीजद के टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, टाउन कांग्रेस अध्यक्ष देव रंजन विनोद, मोबिन भाई, बसंत टोप्पो,  युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फ‌ईम अख्तर,सहित विभिन्न संप्रदाय के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।