राज्यव्यापी त्रिस्तरीय पीआरडी चयन शिविर आयोजित
राउरकेला के प्रसिद्ध कालोजों में से एक म्यूनिसिपल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्री आर.डी. चयन शिविर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।इस शिविर में पिछले 27 सितंबर से राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) छात्रों ने भाग लिया।
शिविर के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नौवीं बटालियन के कोलोनियल एस. कुलकर्णी थे,एवं सम्मानित अतिथि के रूप में भुवनेश्वर की एनएसएस क्षेत्रीय निर्देशिका एवं उपजिलापाल पानपोष विजय कुमार नाइक ने भाग लिया। जगन्नाथ विश्वविद्यालय के एन.एस.एस स्वयंसेवकों द्वारा मंत्रोच्चार एवं श्लोक के साथ दीप प्रज्जवलन के बाद मंच संचालन वाणिज्य विभाग की संकाय सदस्य कुमारी सुदीप्ति केरकेटा ने किया तथा डी.आर. मोहंती ने अतिथि परिचय कराया। म्युनिसिपल कॉलेज के अध्यक्ष डाॅ. सनातन पधान ने अतिथियों का आतिथ्य सत्कार किया, वहीं बी. के. पाढ़ी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस तरह म्युनिसिपल कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस ) का तीन दिवसीय शिविर में स्वयंसेवको का योग शुरू हुआ। कालेज परिसर में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद, शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवको ने राउरकेला की सुंदरता का आनंद लेने एवं राउरकेला को जानने के लिए वेदव्यास धाम, हनुमान बाटिका, त्रिशक्ति धाम की पर गए। इस दौरान इन लोगों ने बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी मैच का लुत्फ उठाया. तीन दिवसीय शिविर के दौरान, स्वयं सेवकों का चयन चार चरणों वजन और ऊंचाई माप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साक्षात्कार और परेड के माध्यम से किया गया। आयोजित कार्यक्रम के फीडबैक में सभी ने संतोषजनक टिप्पणियाँ दीं। म्युनिसिपल कॉलेज के एनएसएस के संकाय प्रभारी डाॅ. दिबाकांति बालुंग, व्याख्याता आकाश चंद्र दास, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी, म्युनिसिपल कालेज के 100 स्वयंसेवकों, अन्य संकाय सदस्यों और छात्रों ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।





