राजगांगपुर में निकली गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

राजगांगपुर में निकली गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी के जयकारों के साथ समापन हुआ भगवान गणपति का विसर्जन,शहर में निकली भव्य शोभायात्रा। इस शोभायात्रा में शामिल महाराष्ट्र की महिला तासा बैंड़ पार्टी को देखने उमड़ा जनसैलाब।

राजगांगपुर शहर में मुंबई की तर्ज पर सात दिवसीय सुप्रसिद्ध गणेशोत्सव का समापन एतिहासिक विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ।

शहर की सुप्रसिद्ध श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी की अगुवाई में भव्य और विशाल शोभायात्रा में लगभग सौ से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ से आए बैंड और डीजे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया।

स्थानीय कम्युनिटी सेंटर से भव्य और विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। विसर्जन शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग  होते हुए बीजू पटनायक चौक, ओसीएल के रास्ते से लिपलोई स्थित अस्थायी विसर्जन तालाब पहुंचा।इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु बना महाराष्ट्र के वर्धा से आई 70 लोगों की जगदम्बा ढोल ताशा की टोली।

शोभायात्रा में शामिल सभी बैंड पार्टी लोगो का ध्यान आकर्षित कर रहे थे ‌। लेकिन महाराष्ट्र वर्धा से आई जगदम्बा ढोल ताशा की टोली इस भव्य और विशाल शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु बना।

विसर्जन शोभायात्रा के मार्ग पर दोनों ओर जनसैलाब इस भव्य और शोभायात्रा को देखने के लिए इंतजार करते हुए नजर आए।

मौके पर 18प्लाटून पुलिस फोर्स, एक प्लाटून डिवीएफ,दो अतिरिक्त आरक्षी अधीक्षक,सात डीएसपी सहित लगभग 70 से अधिक पुलिस अधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर अपनी पैनी नजर लगाए हुए थे।

राजगांगपुर चैयरमेन माधुरी लुगुन, वाइस चेयरमैन एमडी इरफान,ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष राकेश नंदा, अमरेश पंडा, विरेन्द्र कुमार रथ, मुस्लिम पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कुतूब रब्बानी, मिडिया प्रभारी मसूद अमन, पूर्व टाउन कांग्रेस के उपाध्यक्ष एमडी खालिद भाई,नगरपालिका के पार्षद गण सहित अन्य गणमान्य नागरिक शोभायात्रा में शामिल थे।

ट्रक मालिक संघ की ओर से लगभग पचास संघ के सदस्य गण मौजूद रहकर इस भव्य और विशाल शोभायात्रा को सौहार्दपूर्ण माहौल में निकालने में अहम भूमिका निभाई है।

राजगांगपुर एसडीपीओ अभिषेक पाणीग्राही व थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहकर इस भव्य और विशाल शोभायात्रा को सौहार्दपूर्ण माहौल में सफल बनाने में सहयोग करते हुए नजर आए।