राजगांगपुर में नवनिर्वाचित नगरपाल ने पदभार संभाला
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर के नूतन नगरपाल माधुरी लुगून ने संभला कार्यभार
राजगांगपुर में नगरपालिका चुनाव को लेकर 24 मार्च को हुए मतदान और 26 मार्च को हुई मतगणना के बाद राजगांगपुर नगरपालिका के नगरपाल पद पर बीजद की माधुरी लुगून विजयी हुई थीं . साथ ही , 20 सदस्य नगरपालिका में विजयी हुए थे , जिसमें बीजद के 12 , कांग्रेस के . - चार , भाजपा के तीन व एक निर्दलीय पार्षद शामिल हैं .
इस अवसर पर राजगांगपुर बीजू जनता दल द्वारा रानीबंध कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया . जुलूस मोटरसाइकिल रैली के रूप में रानीबंध से निकल बीजू पटनायक चौक , सुभाष चौक , मेन रोड , बस स्टैंड होते हुए लिपलोई स्थित जगन्नाथ मंदिर में समाप्त हुआ . जुलूस में एक खुले वाहन में नगरपाल माधुरी सहित बीजद के महिला पार्षद गण , एक अन्य वाहन में सभी पुरुष पार्षद सवार थे। सभी ने नागरिकों का हाथ जोड़ अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया . बुधवार को विजेता नगरपाल माधुरी लुगून ने अपना कार्यालय जाकर पदभार संभाला ।
इस मौके पर उनके साथ बीजद के सभी 12 पार्षद , जिला अध्यक्ष विनय टोप्पो , मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा , पूर्व उप - नगरपाल अशोक दास , पूर्व पार्षद सुभद्रा षाड़ंगी , राकेश नंदा , राजेन्द्र लेंका , राजू मोहंती सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे . नगरपाल के पदग्रहण के बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय कराया गया . सभी पार्षदों को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया . आगामी आठ अप्रैल को उप - नगरपाल का चयन किया जाएगा ।





