राजगांगपुर में जनता की पसंद बना निर्दलीय उम्मीदवार

राजगांगपुर में जनता की पसंद बना निर्दलीय उम्मीदवार

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर शहर में चलित माह को होने वाले नगरपालिका चुनाव में इस बार का चुनाव सत्तारुढ़ पार्टी बनाम निर्दलीय प्रत्याशी होने जा रहा है। 

आपको बता दें कि नगरपालिका चुनाव के लिए घोषित चलित माह की 2 तारीख से 7 तारीख तक नामांकन होगा एवं 9 तारीख को प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

उम्मीदवारो की घोषणा किए जाने के बाद देखना यह होगा कि किस वार्ड से कौन से प्रत्याशी चुनाव मैदान में सुरक्षित हैं।
इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 5 जो कि हरबार नगर पालिका का सबसे मुख्य केंद्र रहता है, जहां से आज एक निर्दलीय शिक्षित युवा संघर्षी प्रत्याशी चौधरी परिवार के सुरेंद्र चौधरी ने अपना नामांकन भरने के लिए ढोल,बाजे,नगाड़े के साथ अपने सहयोगीयों का जमावड़ा के साथ रैली निकालकर नामांकन कराने नगर पालिका कार्यालय पहुंचे।
एक वार्ड से एक प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए सैकडो़ की संख्या में लोगो का इस प्रकार नामांकन रैली निकालने से यही प्रतीत होता है कि इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी की लड़ाई रहेगी।केवल वार्ड के प्रत्याशियों के साथ ही नहीं नगर पालिका में नगरपाल के चुनाव में भी पार्टी बनाम निर्दलीय प्रत्याशी का कडा़ मुकाबला होने की गुंजाइस साफ झलक रही है। 
अब देखना यह होगा कि आगामी 24 तारीख को किसका पताका राजगांगपुर नगर पालिका में काबीज होता है।
 फिलहाल पूरा शहर चुनावी रंग में रंग गया है लेकिन अभी भी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों का नाम घोषित ना किए जाने से विभिन्न प्रकार की अटकले लगाई जा रही है।