राजगांगपुर की स्वच्छता का भार महिलाओं के कंधों पर

राजगांगपुर की स्वच्छता का भार महिलाओं के कंधों पर

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में  सोमवार की सुबह 9 बजे  नगरपालिका कार्यालय के सम्मुख में नगरपालिका क्षेत्र को स्वच्छता रखने के लिए 15 बैटरी चलित वाहनों का शुभारंभ सुंदरगढ़ के अतिरिक्त जिलापाल की उपस्थिति में किया गया । 
उक्त 15 बैटरी चलित वाहन का उद्घाटन राजगांगपुर नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी मेथीडियस लाक्रा ने नारियल फोड़ कर की। जिसके बाद सुंदरगढ़ अतिरिक्त जिलापाल दशरथी सराबो, स्थानीय नगरपालिका अध्यक्षा माधुरी लुगुन द्वारा हरी झंडी दिखा कर सभी 15 वाहनों को रवाना किया गया । आपको बता दे कि इससे पहले जिला खनिज कोष से दी गई वाहनो को कचरा ढोने के कार्य में लगाया गया था। उन वाहनों के स्थान पर अब वैटरी चलित वाहनो से सफाई कार्य किया जाएगा। 

 जिला खनिज कोष से दी गई वाहनों की कार्य अवधी समाप्त हो जाने के पश्चात नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले 20 वार्डों से कूड़ा कचड़ा संग्रह करना काफी मुश्किल हो गया था सभी वार्डों से बार बार शिकायत मिलने पर नगरपालिका कि ओर से एसएचजी ग्रुप (महिला स्वयंसेवक संघ) को नयी ली गई बैटरी चलित वाहनो से इन 20 वार्डो की सफाई का जिम्मा दिया गया। 
महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी ग्रुप) को ठेका मिलने पर वाहन खरीदा गया।इन वाहनों को रख रखाव और चालक दल महिलाओं के नियंत्रण में होगा। 
इन वाहनों के चालक दल में 7 किन्नर है, राजगांगपुर नगरपालिका में किन्नर चालक रखने का यह नया मामला होगा। नगरपालिका के इस फैसले से चालकदल में शामिल किन्नर काफी खुश है। 
यह वाहन प्रतिदिन सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे कार्यरत रहेंगे। इस उद्घाटन समारोह के दौरान नगरपालिका के नोडाल अधिकारी डाक्टर ऐश्वर्या पाणीग्राही सभा का परिचालन किए, वही स्थानीय उपनगरपाल एमड़ी इरफान, राजगांगपुर कॉंग्रेस के टाउन अध्यक्ष देवरंजन बिनोद, मधूस्मिता राऊत, कार्तिक महाराणा, एसएचजी स्वयं सहायक समूह की महिलाये, सभी वार्डो के वार्डपार्षद सहित नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।