राउरकेला में हवाई सेवा बाधित होने से निराश हैं लोग

राउरकेला में हवाई सेवा बाधित होने से निराश हैं लोग

प्रेस विज्ञप्ति: राउरकेला विकास मंच ,

राउरकेला में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी विश्व कप के दौरान जो कि राउरकेला के बिरसामुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। हवाई सेवा आरंभ की गई थी। राउरकेला का हवाई अड्डा, जो 1960 से परिचालन में है, को 2 सी लाइसेंस प्रदान करके पिछले जनवरी में हवाई अड्डे में बदल दिया गया था।जिससे सुंदरगढ़ वासियों में खेल, मनोरंजन, व्यापार, गमनागमन, आदि क्षेत्र में आशा की एक नई किरण जगी थी। डीजीसीए,इस्पात संयंत्र और राज्य सरकार के सहयोग एवं निर्णय के अनुसार, एलायंस एयर को 2सी लाइसेंस के साथ उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है। परंतु यह दुखद और विडंबनापूर्ण है कि अपनी स्थापना के बाद से पंद्रह बार बिना किसी कारण के उडाने रद्द कर दी गई।
जिसके परिणामस्वरूप यात्रियों की संख्या घटती जा रही है क्योंकि हवाई सफर के शुरुआती दिनों में यात्रियों की संख्या 70 थी। लेकिन एलायंस एयर इस मार्ग पर एक पुराना विमान संचालित करता है जो अक्सर यांत्रिक समस्याओं से ग्रस्त रहता है और यात्रियों ले जाने में असमर्थ होता है। 

राउरकेला हवाई अड्डे पर आईएलएस उपकरण न लगे होने के कारण खराब मौसम में विमान की उड़ान में दिक्कतें आती हैं। चूंकि नागरिक उड्डयन विभाग और भारतीय इस्पात प्राधिकरण विभाग एक ही मंत्रालय के अधीन हैं, इसलिए कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। एयरपोर्ट के सुधार के लिए डीजीसीए को ड्राफ्ट तैयार करने के लिए अनुरोध पत्र भेजा गया है l एक सुविधा संपन्न युक्त राउरकेला हवाई अड्डे में सुधार न हो पाना विभाग की उदासीनता या राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण हो रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, इसे लेकर आने वाले दिनों में जन आक्रोश देखा जा सकता है । राउरकेला विकास मंच सहित अन्य सामाजिक संस्थाएं इसे नियमित हवाईअड्डा बनाने तथा दिल्ली व कलकत्ता के लिए नियमित उड़ान की मांग पुरजोर तरीके से कर रही हैं। डॉ. सुमन दत्त की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में वरिष्ठ सलाहकार अभया दास, आनंद मोहंती, अमिर्य बराल, अर्थ महराना, फुदुपति चटर्जी., बुल्लन कुमार सामल, सत्यानंद बेहरा, सुप्रतिक मिश्रा आदि उपस्थित थे l अंत में कुंज बिहारी राउत ने धन्यवाद ज्ञापन किया l