रास्ता नीर्माण को लेकर पुलिस और पब्लिक आपने सामने
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत कुतरा प्रखंड के तेलीगाना गांव में शिवा सीमेंट (जेएसडब्ल्यू सीमेंट कंपनी )द्वारा निर्माण किये जाने वाली सड़क की सीमा तय करने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच मारपीट की खबर है । गांव के पास शिवा सीमेंट (सहायक जेएसडब्ल्यू) ने सड़क को सुधारने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण कंपनी का यह प्रयास असफल रहा। शिवा सीमेंट ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी थी।
जब उप-जिला मजिस्ट्रेट पुलिस बल को तैनात कर सीमा का सीमांकन कर रहे थे इसी क्रम में ग्रामीणों ने आज विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन के साथ गांव वालों की जमीन का एक छोटा सा हिस्सा है, दूसरी तरफ ग्रामीण इसका खंडन करते हुए जमीन ना देकर भारी विरोध कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि कंपनी की सड़क को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर सड़क बनाना एवं स्थानीय लोगों को उसका हक ना मिलना,आदि मामलो पर कई तरह के प्रश्न स्थानीय लोगों द्वारा सुनने को मिल रहा है।





