रणकोठा बड़ापाही में मिले पांच शिशु ओरंगुटान

रणकोठा ,बड़ापाही में मिले पांच शिशु ओरंगुटान, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू वन प्रभाग के रणकोठा, बड़ापाही इलाके में पांच शिशु ओरंगुटान मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी पांचों ओरंगुटानों को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन कार्यालय लाया गया। बालासोर के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर प्रतीक प्रकाश इंदलकर के अनुसार, रेस्क्यू किए गए पांच शिशु ओरंगुटानों में से चार पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि एक की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम सभी ओरंगुटानों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार कर रही है। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि ये शिशु ओरंगुटान कहां से आए और किस तरह इस वन क्षेत्र तक पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनके स्रोत तथा यहां पहुंचने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।