राजगांगपुर में निकली गई डेंगू जागरूकता रैली
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर नगर पालिका के द्वारा डेंगू को लेकर आज नगरपालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी विनोद चंद्र पंडा के नेतृत्व में नगरपालिका के सभी कर्मियों को साथ लेकर एक सचेतना रैली निकाली गई | इस रैली में डेंगू से किस तरह बचाव करना है और शहरवासियों को कैसे सुरक्षित रखना है, जिसको लेकर आज राजगांगपुर नगरपालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी विनोद चंद्र पंडा के नेतृत्व में पूरे शहर में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा एक विशाल रैली निकालकर लोगों को डेंगू बचाव के लिए अनेक तरह की सुझाव दी गई आगामी दिनों में डेंगू शहर में ना फैले इसे लेकर इस कार्यक्रम को लोगों ने विशेष रूप से सराहना की लेकिन पूरे शहर में अभी भी अनेक जगहों पर डेंगू से बचाव को लेकर लोगों में गंभीरता नहीं देखी जा रही है | शहर के कचरे को शहर में ही एकत्र करना और बाद में उसे ले जाने से शहर वासियों के बीच अनेक तरह की सुनने को मिल रही है | अब देखना यह है कि प्रसाशन द्वारा इस तरह प्रचार करने पर लोग कितना सतर्कता बरतते है | बिशेष रुप से राजगंगपुर नगर पालिका को सफाई के लिए पूरे देश में सातवां स्थान मिला है | इन सारी उपायों के बाद भी नगर पालिका कार्य निर्वाह अधिकारी विनय चंद्र पंडा द्वारा इस रैली को निकालकर लोगों के बीच डेंगू से बचने का सुझाव बताया गया जिसे बुद्धिजीवीयों द्वारा एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है |





