रक्षा बंधन पर द्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चंद्र द्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अयोध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन।

रक्षा बंधन पर द्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
रक्षा बंधन पर द्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या — रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी द्वारा आयोजित भव्य समारोह में चंद्र द्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस शिवलिंग में चंद्रमा, नागराज और गंगा का प्राकृतिक रूप से साक्षात्कार माना जाता है। आचार्य करुणा निधान गर्ग के नेतृत्व में विद्वान पुजारियों—विजय शास्त्री , प्रदीप शास्त्री और राहुल शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना का संचालन किया।

समारोह का प्रमुख उद्देश्य अयोध्या की समृद्धि, सुरक्षा और कल्याण के लिए मंगलकामना करना था। साथ ही, इस अवसर पर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन का विशेष प्रबंध भी किया गया, जिससे समाज में एकता और सेवा भावना का संदेश विस्तृत हुआ।

कार्यक्रम में अयोध्या के नागरिकों और श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और रक्षाबंधन के पावन अवसर को मिलकर मनाया।