रक्त भण्डार की आवश्यकता को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
जेसीआई व अन्नपूर्णा परिवार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान।
तालचेर के जेसीआई शाखा एवं अन्नपूर्णा परिवार के सहयोग से उपजिलापाल कार्यालय के समीप स्थित सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 55 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

यह रक्तदान शिविर तालचेर के रक्त भण्डार में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए आयोजित किया गया था।
इस रक्तदान शिविर में डॉ. फिलिप मलिक व कर्मचारियों ने रक्त एकत्र किया। जेसीआई के पूर्व जोन अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, तालचेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष साहू, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रश्मिरंजन मिश्र, समाजसेवी खिरोद साहू, जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, बासुदेव साहू व मनीष अग्रवाल आदि लोगों ने मेजर इस शिविर में उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
इस शिविर के आयोजन में जेसीआई परियोजना निर्देशक चंदन साहू, संपादक कुशल अग्रवाल, अन्नपुर्णा परिवार की संपादिका रश्मी नंद, नंदिता नायक, एल माणिक प्रभा, व अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।





