योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर रक्त क्रांति
महायोगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर बस्ती में ‘रक्तक्रांति’
तपसी धाम में 287 ‘रक्तवीरों’ ने रक्त दान कर मनाया गोरक्षपीठाधीश्वर का जन्मदिन
विश्व हिंदू महासंघ का त्रिदिवसीय अनुष्ठान शुरू, न गाजे-बाजे का शोर, न फिजूलखर्ची
बस्ती, 05 जून 2026 | जब संकल्प में प्रामाणिकता और नेतृत्व में निष्ठा हो, तो आयोजन इतिहास बन जाते हैं। ऐसा ही नजारा संतों की तपोभूमि तपसी धाम में देखने को मिला।
सूबे के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव को विश्व हिंदू महासंघ ने महा-संकल्प के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता और तपसी धाम के पूज्य महंत जय बक्श दास जी महाराज के संरक्षण में शुरू हुए 3 दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन 287 युवाओं व समाजसेवियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिला अस्पताल के डॉक्टर भी इस जनसैलाब को देख दंग रह गए।
शुभारंभ: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद व कवि राम नरेश सिंह ‘मंजुल’, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री, दिग्विजय सिंह राना, महंत जय बक्श दास व हरैया विधायक अजय सिंह ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
डीआईजी-एसपी ने सराहा: डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी व एसपी बस्ती ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र सौंपे। डीआईजी ने कहा - “सेवा का ये बस्ती मॉडल पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनेगा।” प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा - “पूज्य महाराज जी का पूरा जीवन राष्ट्र और सनातन को समर्पित है, इससे सुंदर उपहार कुछ नहीं।”

नारी शक्ति: पूनम सिंह, कंचन विश्वकर्मा, अनुसूया पांडे व आरती देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने भी रक्तदान कर संदेश दिया कि राष्ट्र सेवा में आधी आबादी पीछे नहीं।

आयोजन में जुटे: युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, सनातन रक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, बालकृष्ण सिंह बबलू, सौरभ चतुर्वेदी, अमरजीत सिंह, विजय शंकर शुक्ला, सुनील मिश्रा, राजकुमार ‘मंटू’ चौधरी, अंकित सिंह, समर प्रताप सिंह, शिवम त्रिपाठी, रत्नेश पाल, महेश हिंदुस्तानी, सतीश पांडे ‘पप्पू’, अर्पण श्रीवास्तव, उज्जवल सिंह। सुरक्षा-स्वच्छता: सूरज श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, रूपनारायण गौड़, अभय चौधरी, राजन सिंह, रवि शुक्ला, प्रिंस जायसवाल, राकेश सिंह, विपिन सिंह, परमानंद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, जय सिंह, उपेंद्र सिंह, राजित राम, सबर प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह व सैकड़ों कार्यकर्ता।
अगले 2 दिन: तपसी धाम में अखंड रामायण पाठ, महाआरती, सुंदरकांड व विशाल भंडारा। पूरा बस्ती जनपद आमंत्रित।





