युवा जाग्रति मंच का सफाई अभियान

युवा जाग्रति मंच का सफाई अभियान

अनुराग आचार्य (व्यौरो चीफ : अंगुल) 

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सफाई अभियान 
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा जाग्रति मंच अखिल विश्व गायत्री परिवार के साथ मिलकर  तालचर स्थित तालचर नगरनिगम अंतर्गत आनेवाले वार्ड नंबर एक के बड़दाण्ड़ साही निकट मे स्थित  रानीमंदिर परिसर में सफाई व सेवा कार्य किया गया। 
इस दौरान मंदिर परिसर की पूर्ण सफाई की गई और असहाय एवं जरूरत मंदो के बीच कंबल बाँटे गए।
वैश्विक महामारी कोरोना से निवारण के लिए 108 गायत्री मंत्रो की आहुति दी गई। 
इस कार्यक्रम में गायत्री महासंध्या प्रचार समिति सदस्य,जिला युवा प्रकोष्ठ संपादक बसंत नाथ, यदुमणी जूना, पूर्व पार्षद प्रकाश महाराणा, दिलीप महाभोई एवं स्थानीय युवाओ ने अपना अहम योगदान दिया।