मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

राजगांगपुर 02/7/25: आगामी 6 जुलाई को मुहर्रम पर्व के अवसर पर प्रशासन ने स्थानीय बीजू पटनायक कल्याण मंडपम में सभी समुदाय के लोगों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर इसे शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा की। यह बैठक सुंदरगढ़ एसपी पटेश दिबाकर की अध्यक्षता में हुई। स्थानीय डीएसपी मनोरंजन प्रधान ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों का परिचय कराया तथा जुलूस निर्धारित समय के अंदर ही निकालने का सुझाव दिया। इस बैठक में एडिशनल एसपी (डीएवी) महेंद्र नाथ मुर्मू ने सभी अखाड़ा के सदस्यों को निर्धारित समय एवं निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकालने की सलाह दी। इस बैठक में सुंदरगढ़ जिला एसपी पीयूष दिबाकर ने उपस्थित इन 9 अखाड़ा टोलियों के सभी सदस्यों को शांति पूर्वक जुलूस निकालने का निमंत्रण दिया। हम इस पर्व को भाईचारे की भावना के साथ हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाएंगे तथा सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म की आलोचना कर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने जुलूस को समय पर निकालने तथा जुलूस को निर्धारित मार्ग पर ही समय पर समाप्त करने की सलाह दी। इस बैठक में एडिशनल एसपी शांति नूतन सामद  एसडीपीओ बिभूति भूषण भोई ने सभी का आभार व्यक्त किया। अतिरिक्त थाना प्रभारी विजय कुमार दाश तथा थाने के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य अखाड़ा अध्यक्ष एमडी आरिफ मुस्लिम पंचायत संपादक एमडी मसूद, फईम अख्तर ने कहा कि राजगांगपुर शहर के ईदगाह मोहल्ला से मिलन टॉकिज तक सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि हम लोगों ने इस जुलूस का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।