मृतक की पत्नी को दी गई नियुक्ति
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
ज़िलिंडा गांव के खनिक भागीरथी नाइक की मृत्युपरांत खनन प्राधिकरण ने पत्नी को जारी किया नियुक्ति पत्र।
खनन प्राधिकरण ने तालचेर ब्लॉक अंतर्गत आनेवाले जिलिंडा गांव के एक खनिक भागीरथी नाइक के परिवार को नियुक्ति पत्र जारी किया। प्राप्त सूचना के अनुसार भागीरथी नाइक का बीमारी के चलते भुवनेश्वर के अमरी अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार ने मुआवजे की मांग करते हुए मृतक नाइक के शव को आज सुबह 6 बजे तालचेर कोलियरी कार्यालय के सामने रखा और मुआवजे का दावा किया गया। तालचेर क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक रजनीकांत प्रधान ने मौके पर पहुंचकर चर्चा की और मृतक की पत्नी सुकांति नाइक को कोयला खदान में रोजगार के लिए अस्थाई नियुक्ति पत्र जारी किया. नियुक्ति पत्र जारी करते समय बीजेडी़ अध्यक्ष परशुराम साहू, मृतक के छोटे भाई दशरथी नाइक, संजय जल, जतन कुमार बेहरा, सतीश नाइक, तुलु परिदा, प्रदीप बेहरा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।.





