मुख्य डाकघर में एक बजे के बाद नही होता कोई काम

मुख्य डाकघर में एक बजे के बाद नही होता कोई काम

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

एक बजे के बाद नही होगा काम ! यह कहना है नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले पुरनापानी स्थित मुख्य डाकघर का। इस मुख्य डाकघर के आधीन कई डाकघर आते है जिसकी दूरी मीलो है, उदाहरण के लिए लोआराम डाकघर को लिया जाय तो इसकी दूरी लगभग 20 किलोमीटर होगी। इन डाकघरो में स्पीड़ पोस्ट, रजिस्ट्री, आईपीओ,या अधिक परिमाण में पैसे निकालने की सुविधा नही है। इन सारे कामों के लिए लोग  पुरनापानी मुख्य डाकघर में ही आश्रित है। खेतीहर क्षेत्र होने के कारण लोग खेती कार्य से निपटकर ,अपने पालतू पशुओं को चरागाह से वापस लाने, नहलाना, धुलाने, दाना, पानी देने में वक्त लग जाता है। 
ग्रामीण क्षेत्र होने से ज्यादातर अपनी दिनचर्या निपटाकर बाजार, हाट या अन्य कार्यो के लिए निकलते है। विद्यार्थीयो को भी कई कार्यो के लिए डाकघर जाना होता है। स्थानीय लोगों का चालू खाता, बचत खाता भी डाकघरो में है।पैसे लेनदेन के लिए भी उन्हें डाकघर में जाना होता है। मुख्यडाकघर में एक बजे तक कार्यसमाप्ति की घोषणा कर दिए जाने से अधीनस्थ डाकघर कर्मचारियों को उससे पहले वहाँ पहुँचना होता है जिससे लोगों को डाकघर में अपने काम करवाने, पैसे के लेनदेन करने में काफी असुविधाओ का सामना करना होता है। आम नागरिको के मन में यह प्रश्न उठ रहा है कि जब सारे मुख्यडाकघरो में चार बजे तक कार्य किए जाते है तो फिर पुरनापानी डाकघर में एक बजे के बाद सारे कार्य बंद क्यों कर दी जाती है।