मुक्ता दक्षता विकास कार्यक्रम आयोजित
मिशन शक्ति समुदाय को दिया गया प्रशिक्षण
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर: बुधवार सुबह ग्यारह बजे स्थानीय कम्युनिटी सेंटर परिसर में राजगांगपुर नगरपालिका की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री की योजना मुक्ता दक्षता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि मुक्ता दक्षता विकास कार्यक्रम को किस तरीके से कार्यकारी किया जाए,इस संबंध में मिशन शक्ति समुदाय को प्रशिक्षण दिया गया।
नगरपालिका की मुक्ता दक्षता विकास कार्यक्रम की संजोयक रश्मि रंजन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नगरपाल माधुरी लुगुन ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर सुंदरगढ़ जिला पीडी ललित मोहन सोरेन, नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी गोविंद दंडसेना, उपनगरपाल एमडी इरफान, कनिष्ठ अभियंता हाजम दूड सहित बड़ी संख्या में मिशन शक्ति समुदाय के कार्यकर्ता मौजूद थे।
२०२२/२३ आर्थिक वर्ष में राजगांगपुर नगरपालिका में मुक्ता योजना के तहत तीन करोड़ दस लाख रुपए की राशि प्रदान की गई थी और मिशन शक्ति समुदाय ने इस राशि का सही तरीका से व्यवहार कर सफलता हासिल की।
राज्य के मुख्यमंत्री ने २०२३ / २४ आर्थिक वर्ष के लिए इन प्रकल्प को कार्यकारी करने के लिए मुक्ता कार्य योजना के तहत तीन करोड़ बारह लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है।
राज्य के मुक्ता सेल के प्रशिक्षक सुशांत कुमार साहू व रश्मिता नेहरा इस मौके पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की पद्धति, मुक्ता प्रकल्प योजना का कार्य आदेश सहित उसमें प्रदान करने वाले दस्तावेज मास्टर भूमिका, बैंक से कर्ज के लिए समुदाय की योग्यता एवं
मानदंड निर्माण कार्य की माप श्रमिकों की मंजूरी अभिलेख के संबंध में अपने अपने विचारों से अवगत करवाते हुए विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति समुदाय को संबोधित करते हुए विस्तार से चर्चा की। वहीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का सपना है कि मिशन शक्ति समुदाय की माताओं को रोजगार मिलने पर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इस कार्यक्रम में नगरपालिका के विभिन्न वार्डों के पार्षद सहित नगरपालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारी गणों की उपस्थिति देखी गई ।





