मालगोदाम अंचल में प्रमोद श्रीवास्तव उर्फ गोजा को गाँजा पूर्ति करने वाला गिरफ्तार
राउरकेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 01.04.2025 को सुबह-सुबह नाका और वाहन जाँच व तलाशी के दौरान उपनिरीक्षक सेबती सिंह और थाना के अन्य कर्मचारीयों ने आरोपी संजीब भेसरा (26), पुत्र कन्हेई भेसरा, गांव- मालपाड़ा, थाना -कंटामाला, जिला- बौध, एक सीसीएल को पकड़ा और फरार व्यक्ति का नाम रबी राणा, तिलईमल, जिला- बौध बताया। दोनों ने प्लास्टिक की बोरी में गांजा रखने और इसे मालगोदाम, उदितनगर के एक प्रसिद्ध गांजा विक्रेता प्रमोद श्रीवास्तव उर्फ गोजा को गलत तरीके से बेचने के उद्देश्य से ले जाने की बात स्वीकार की। एनडीपीएस एक्ट की सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आरोपी संजीब भेसरा व सीसीएल के कब्जे से एस. के. डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बसंती कॉलोनी, उदितनगर के पास से 21 किलोग्राम 220 ग्राम प्रतिबंधित गांजा, सफेद रंग की मारुति सुजुकी अर्टिगा कार जिसका नंबर-ओडी-33एक्यू-7758, एक बैंगनी रंग का वीवो वाई285 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जिसका आईएमईआई नंबर-861224075619555 और 861224075619548 और सिम नंबर-7205063741 और 6371684516, एक स्टार नीले रंग का रेडमी ए-3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जिसका आईएमईआई नंबर-864259074360394 और 864259074360402 और सिम नंबर-7978817010 जब्त किया गया।
इस मामले में उदितनगर थाना में मामला संख्या 104 दिनांक 01.04.2025 एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(बी)ii(सी)/25/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और दर्ज मुकदमें के आधार पर
संजीब भेसरा (26) पुत्र-कन्हेई भेसरा, ग्राम मालपाड़ा थाना-कंटामाला, जिला-बौध को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।





