माँ कालरात्रि सेवा समिति की ओर से जगन्नाथ भक्तो को खिचड़ी वितरण किया गया
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
बहुड़ा रथयात्रा के अवसर पर राउरकेला के जय मां कालरात्रि सेवा समिति की ओर से खिचड़ी वितरण किया गया जहां मुख्य सम्मानित अतिथि के तौर पर रघुनाथ पाली विधायक दुर्गा तांती उपस्थित हो कर महाप्रभु जगन्नाथ भक्तों को अपने हाथों से खिचड़ी वितरण किए, और जय मां कालरात्रि सेवा समिति की सेवा कार्यों की सराहना किए। मुख्य अतिथि को समिति के संस्थापक ओपी सिंह के द्वारा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री तांति ने राउरकेला के लोगों से मुलाकात की और महाप्रभु जगन्नाथ के रथ को टानकर उनका आशिर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होने राउरकेला महानगर निगम के सफाई कर्मीयों को सम्मानित किया,ये सफाईकर्मी बहुड़ा रथयात्रा में सड़क की सफाई करते आ रहे थे।





