महिलाओं को दी गई साइबर अपराध की जानकारी
साइबर सेल प्रभारी कमल किशोर पटेल महिला अधिवेशन कार्यक्रम में दिए साइबर क्राइम से बचाव जानकारी
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर आज 5 फरवरी को जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत प्रथम महिला अधिवेशन कार्यक्रम में साइबर सेल/थाना प्रभारी जूटमिल, उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा अधिवेशन में उपस्थित महिलाओं को साइबर से संबंधित अपराध की जानकारी देकर उनसे बचाव के उपाय बताए।
साइबर सेल प्रभारी ने कहा कि दिन-प्रतिदिन मोबाइल के उपयोगकर्ता बढ़ रहे हैं । स्मार्टफोन उपयोग करने वाले गांव-गांव में देखे जा रहे हैं । साइबर ठगों के लिए ठगी का सबसे अच्छा तरीका फेक कॉल कर ठगी करना होता है । साइबर ठग लोगों को अनेक प्रकार के फेक कॉल कर अपना शिकार बनाते हैं । साइबर सेल प्रभारी बताएं कि बैंक कभी भी किसी से उनकी खाता और निजी जानकारियां फोन पर नहीं मांगती। इसलिए बैंक संबंधी कोई भी लेन-देन करना हो तो स्वयं बैंक जाकर करावें । मोबाइल पर आये इनामी स्क्रैच कूपन, लॉटरी, मोबाइल टावर, नौकरी के नाम पर रजिस्ट्रेशन इत्यादि के झांसे में ना आए । किसी को मोबाइल पर ओटीपी शेयर ना करें । स्मार्टफोन में आने वाले नोटिफिकेशन, अंजान लिंक को बगैर जाने क्लिक ना करें । कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी बताये कि जागरूकता और सावधानी साइबर क्राइम को मात देना के सबसे बढ़ा हथियार है । साइबर सेल की टीम के साथ कार्यक्रम में थाना प्रभारी पुसौर,निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम अपने कर्य्मचारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपस्थित थे ।





