महतो समाज फुटबाल प्रतियोगिता में जमबेरना दूसरी बार प्रथम
देवमनी महतो (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले नुआगांव प्रखंड़ में स्थित बारीलेप्टा पंचायत के टांगरपाली गांव में महतो समाज द्वारा आयोजित यूनिटी कप फुटबाल प्रतियोगिता आज संपन्न हुआ।
कुल 16 टीमों के बीच खेली गई इस प्रतियोगिता में जमबेरना की टीम दूसरी बार बिजयी रही।
महतो समाज द्वारा विगत चार वर्षो से लागातार आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता महतो जाति के युवाओ को खेल में अपना प्रतिभा निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में जमबेरना की टीम लागातार दूसरी बार प्रथम स्थान पर रही। आज की प्रतियोगिता में जमबेरना की टीम काइरकेरा की टीम को 3-0 से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कइरकेरा की टीम अंत समय तक कोई गोल नही कर पायी। और दूसरे स्थान पर रही।
इस फुटबाल प्रतियोगिता का निर्णय पाँच रेफरी महेश महतो, लखिंदर महतो, सुरेन्दर महतो, प्रमोद महतो, और विकास महतो ने किया।
महतो समाज द्वारा आयोजित इस फुटबाल प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि विरमित्रपुर विधायक शंकर ओराम, सम्मानित अतिथि महतो समाज के अध्यक्ष सुदर्शन महतो, सचिव बिजय महतो, उदयनाथ महतो, चक्रधर महतो, हुलास महतो, बंधना महतो, दर्शन महतो,बैसाखू महतो,आदि व अन्य अतिथियो में कृष्णा महतो, रूपदेव महतो, नंदकिशोर महतो, बनेसर महतो, कलेसर महतो व महतो समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।






