महंत राम शरण दास की 44वीं पुण्यतिथि मनाई गई

महंत राम शरण दास की 44वीं पुण्यतिथि मनाई गई

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या आने वाला प्रत्येक संत और श्रद्धालु भगवान राम का प्रतिरूप - महंत राजेंद्र दास  

अयोध्या धाम । रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध वैद्य जी के मंदिर, में पूर्व महंत एवं पूर्व आचार्य श्री राम शरण दास जी महाराज की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री राम चरण दास जी वैद्य धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट एवं मंदिर के वर्तमान महंत श्री राजेंद्र दास जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ l महंत राजेंद्र दास  महाराज ने जानकारी दी कि पूर्व महंत श्री राम शरण दास महाराज की पुण्यतिथि गति वर्ष के भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अयोध्या के अनेक विशिष्ट संत-महंत उपस्थित हुए और उन्होंने श्री महंत जी को पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर में पधारे सभी संत-महंतों का अंगवस्त्र व दान-  दक्षिणा देकर सम्मान किया गया l  सभी  भोजन प्रसाद ग्रहण कर कृतार्थ हुए साथ ही मंदिर के शिष्य वह भक्तों की भारी भीड़ ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया l  पूर्व महंत जी की जीवन से प्रेरणा लेकर धर्म और सेवा के पथ पर चलने का संकल्प लिया संपूर्ण आयोजन भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। श्री राम चरण दास जी वैद्य धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि अयोध्या में ट्रस्ट द्वारा गौ सेवा , विद्यार्थी सेवा, संत सेवा के साथ आने वाले भक्तों श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन आदि की व्यवस्था के साथ विश्राम करने की सुविधा ट्रस्ट द्वारा दी जाती है l गुरु जी के आदेश था कि अयोध्या में आने वाला प्रत्येक भक्त भगवान राम का रूप है इसकी जितनी सेवा करोगे उतना ही पूर्ण फल प्राप्त होगा l इस अवसर पर अयोध्या के विशिष्ट साधु संत महंत एवं भक्तगण उपस्थित रहे l