मूक बाधिर युवती को गर्भवती करने के बाद रखनेसीय
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर मुख्यालय से सौ मीटर की दूरी में रहने वाली एक मूक बाधिर युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और युवती को 7 महीने की गर्भवती बनाने की खबर तालचेर शहर में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है। घटना स्थल से पता चला कि उक्त युवती बचपन में ही झशारीरिक रूप से अस्वस्थ थी, और वह बचपन से ही बहरी और गूंगी थी। उक्त युवती के पिता की जहां स्वर्गवास हो गई है, वहीं मां पैसे कमाने के लिए बाहर गई थी। दरअसल, घर की हालत इतनी खराब थी कि उक्त पीड़िता अपने पड़ोसी के घर में बर्तन साफ कर अपना जीविका चलाती थी। इसी का फायदा उठाकर एक युवक ने उक्त युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बात उस समय खुली जब युवती सात माह की गर्भवती हो गई।
तलचेर थाना के संज्ञान में यह मामला आया है कि संबंधित युवक ने पड़ोसी के परामर्श के बाद भी युवती से शादी के लिए इंकार करता रहा। बहरहाल, यह देखना बाकी है कि पुलिस असहाय गूंगी युवती को किस तरह न्याय दिलाती है।





