भूमि विवाद में जान से मारने की कोशिश
सूमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़ के पुसौर थाना अंतगर्त ग्राम कठानी में 30 दिसंबर की दोपहर सरपंच पति नेत्रानंद गुप्ता ग्राम पंचायत कठानी में स्वव्छ भारत मिशन योजना कोटे से सामुदायिक शौचालय का निर्माण स्वीकृत शासकीय भूमि में करा रहे थे । उसी भूमि से लगा गोपाल गुप्ता की भूमि है । गोपाल गुप्ता के द्वारा सामुदायिक शौचालय स्वीकृत शासकीय भूमि में निर्माण की बात को लेकर नेत्रानंद गुप्ता से गाली गलौज कर उस पर जान से मारने की नियत से पीछे से आकर नेत्रानंद गुप्ता पर मोटे से लकडी से सिर एवं पीठ, बाह में मारकर चोट पहुंचाया था । मामले में आहत का मुलाहिजा पश्चात विवेचना दरम्यान गवाहों के कथन एवं साक्ष्य के मुताबिक विवेचनाधिकारी द्वारा प्रकरण में धारा 307 आईपीसी विस्तारित कर आरोपी गोपाल गुप्ता पिता डोलामणी गुप्ता,उम्र 36 वर्ष निवासी कठानी, थाना पुसौर को आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर विवेचना कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम एवं सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल की अहम भूमिका रही है ।





