भुजाली के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल

भुजाली के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल

राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले "जोन -2" के बिसरा व बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महिनो से आपराधिक गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही है। बिसरा थाना क्षेत्र में जहाँ बन्दुके गरज रही है वही बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र में भी हथियार लहरा रहे है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात तकरीबन 10.00 बजे बंडामुंडा थाना क्षेत्र अंचल सेक्टर - सी, के बंडामुंडा़ रेलवे स्टेशन जानेवाले सड़क किनारे स्थित एक होटल में किसी ने बीट्टू तांति नामक युवक पर भुजाली से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि बिट्टू तांति (30) सेक्टर सी के दस नंबर बस्ती का रहने वाला है। जिसपर कुछ युवकों ने भुजाली से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले से बिट्टू तांती के सिर, चेहरा समेत अन्य जगहों पर गहरी चोटे आयी है। जिसके बाद बिट्टू के परिजनों ने बिट्टू को बंडामुंडा रेलवे अस्पताल लेकर गए,जंहा बिट्टू की हालात नाजुक बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला जेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बंडामुंडा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अंचल में ऐसी चर्चा सूनने को मिल रही है कि इस घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश है।