भद्रक जिले के वासुदेवपुर में बाढ़ का कहर
ओडिशा में हो रही लगातार बरसात के कारण, बासुदेवपुर ब्लॉक क्षेत्र के कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं।
जिसकी वजह से कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। स्थानीय जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते देखे गए हैं। पानी में डूबे होने की वजह से कई लोग बड़ी मुश्किल में जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसी कई जगहें पानी में डूबे हुए है। जहाँ तक ना तो प्रशासन और न ही जन प्रतिनिधि उन तक पहुंच पाए है।
बाढ़ का पानी बढ़ने की वजह से कोई भी रोजगार के लिए अपने घरों से नहीं निकल पा रहा है। वहीं पूरा घर जल मग्न हो जाने से, रसोई कार्य नहीं हो पा रहा है। जो भी सूखा खाना था, वह सब खत्म हो गया है! छात्र भी स्कूल, कॉलेज या ट्यूशन नहीं जा पा रहे हैं। आम जनता की मांग है कि अगर एडमिनिस्ट्रेशन पानी निकालने का इंतज़ाम करे, तो बाढ़ जैसी दिक्कतों का हल हो सकता है।बासुदेवपुर पूर्वांचल के नदी में बाढ़ का पानी बढ़ने से एक परिवार के पांच सदस्य बाढ़ के पानी में फंस गए थे, जिन्हें दमकल विभाग, ने नाव से बचाया और सुदर्शनपुर पंचायत के जगन्नाथी के साइक्लोन शेल्टर में सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। दमकलकर्मी और बासुदेवपुर पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्रशासन की ओर से साइक्लोन शेल्टर में लोगों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया है।





