बोलेरो में जलकर एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो में लगी आग एक व्यक्ति जिंदा जला , तीन की हालत गंभीर

बोलेरो में जलकर एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला से संबलपुर जिला की ओर जा रही एक बोलोरो गढ़पोस करलाखमन घाटी के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई,जिससे उसमें आग लग गई। आग ने बोलोरो को इस कदर अपनी आगोश में ले लिया की उस आग में जलकर एक बोलेरो सवार की मौके पर ही मौत हो गई, और तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो को अधजली अवस्था में गढ़पोष अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

घटना के अनुसार संबलपुर जिले के गढ़पोस पुलिस चौकी अंतर्गत परमानपुर ढेतो गांव के कुछ लोग बोलेरो  से झारखंड के सिमडेगा में शादी की रस्म अदा करने गए थे। निरबंद की रस्म पूरी कर सभी लोग एक बोलेरो में सवार होकर सिमडेगा से सुंदरगढ़ होते हुए संबलपुर की ओर जा रही थे।

यह बोलेरो नियंत्रण खोकर करलाखमन घाटी के पास मीलमुंडा सैंडंबरमुंडा  स्ट्रीट लाइट के निकट एक पेड़ से टकरा गई।  जैसे ही बोलेरो पेड़ से टकराया, उसमेंमें अचानक आग लग गई,आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार उसकी चपेट में आ गए। एक युवक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

अन्य तीन युवकों को बचा लिया गया। गढ़पोस पुलिस चौकी व कुतरा दमकल विभाग और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गढ़पोश चौकी प्रभारी देबराज साहू मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गढ़पोश अस्पताल भिजवाया।  इसी तरह कुतरा दमक विभाग की गाड़ी भी उसी समय मौके पर पहुंच गई और आगपर पानी की बौछार शुरू कर दी। वाहन में आग लगते ही चालक वाहन से कूद कर बाहर निकल गया था। वाहन सुंदरगढ़ जिले के कुतरा थाना क्षेत्र के चूनीपाड़ा का बताया जा रहा है,और चालक पुरूनापानी का रहने वाला बताया जा रहा है। आगे घायलों का इलाज जारी है एवं दुर्घटना की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है।