बृद्ध के हत्या आरोपी युवक को बिसरा पुलिस ने भेजा जेल
बिसरा थाना क्षेत्र में आनेवाले बड़ बंबुआ पंचायत के पुरना टोली में बीते रविवार के दिन एक युवक द्वारा एक बृद्ध व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।
इस मामले में बिसरा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां जमानत ना मिलने पर उसे न्यायिक हिरासत में कारागार भेज दिया गया है।
बिसरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार बड़बंबुआ पंचायत के पुरना टोली में रहने वाले 64 वर्षीय बीटो सिंह नामक एक वृद्ध व्यक्ति की पडोस में रहने वाला युवक मिलु सिंह (27) ने आपसी विवाद के कारण हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी मिलू सिंह फरार था, आज उसे बिसरा पुलिस ने जरइकेला से गिरफ्तार कर फार्वड़ कर दिया।





