बीजद से दो कार्यकर्ता निलंबित

राजगांगपुर बीजू जनता दल के वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा व पूर्व अध्यक्ष अशोक दास छह साल के लिए निलंबित बीजद आला कमान कर सकता है एक - दो दिनों में नये अध्यक्ष की घोषणा।

बीजद से दो कार्यकर्ता निलंबित

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर टाउन के दो नेताओं का निलंबित कर बीजू जनता दल ने यह संकेत दिया है कि पार्टी में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

बुधवार को राजगांगपुर बीजद के वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा व पूर्व अध्यक्ष तथा जिला परामर्श दाता कमेटी के सदस्य अशोक दास को छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि जिला बीजद के अध्यक्ष बिनय टोप्पो ने दूरभाष पर भुवनेश्वर से की है । विदित हो कि गत नगरपालिका चुनाव से लेकर वर्तमान हुए राउरकेला अर्बन को - ऑपरेटिव बैंक के चुनाव के समय पार्टी कई हिस्सों में बंटी नजर आयी,साथ ही अर्बन बैंक के चुनाव के प्रचार के लिए राउरकेला अशोक दास व राजेंद्र बेहरा,अन्य विधायक शारदा नायक के राजगांगपुर दौरे के लिए बुलाई बैठक से ठीक पहले अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा द्वारा एक बीजद अधिकारी को थप्पड़ मारने की घटना तथा अशोक दास द्वारा इस घटना को सोशल मीडिया पर वायरल करने के कारण पार्टी द्वारा ऐसा निर्णय लेने की बात कही जा रही है . साथ ही अशोक दास के पुत्र के दिलीप राय गुट के प्रार्थी के रूप में निर्विरोध विजयी होने सहित दिलीप राय समर्थित गुट के पक्ष में प्रचार करने तथा गुट द्वारा भारी बहुमत से विजयी रहने के बाद दिलीप राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करने राजगांगपुर आने और उसमें शामिल होने को भी एक वजह मानी जा रही है।

केवल अशोक दास ही  नहीं पार्टी के अनेक अधिकारी व कार्यकर्ता भी इस धन्यवाद ज्ञापन बैठक में शामिल हुए थे। इनमें से कुछ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
आपको बता दें कि आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरने की चर्चा जोरों पर है राजेंद्र बेहरा के निलंबन के बाद अध्यक्ष पद खाली हो गया है उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार तक नये अध्यक्ष की घोषणा कर दी जायेगी। अध्यक्ष पद की दौड़ में जयंत मोहंती , तन्मय सिंह , कमलेश अग्रवाल , अबू सलाम व मो इरफान का नाम चर्चा मेंं है, लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा हैै कि हमेशा चौकाने वाली फैसला करने वाली पार्टी के रूप में चर्चित बीजद किसी नये चेहरे को यह दायित्व दे कर इस बार भी सबको चौंका सकती है।फिलहाल अध्यक्ष पद को लेकर लोगों में अनेक तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही है अब किसके ऊपर बीजद भरोसा जाताती है इसका इंतजार लोगों में बेसब्री से है ।