बीजद के खासम खास पांडियन का राजगांगपुर दौरा
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में नवीन सरकार के खासम खास फाईव टी अध्यक्ष वीके पांडियन का जनवरी प्रथम सप्ताह में आगामी चुनाव के मद्देनजर सुंदरगढ़ जिला का मैराथन दौरा और दौरे के क्रम में विभिन्न प्रकल्पों का शिलान्यास संग बन कर तैयार हुई परियोजना का उद्घाटन होगा।
इसी क्रम में राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र में पांडियन के दौरे के मद्देनजर बीजद के सुंदरगढ़ जिला प्रभारी व ग्रामीण विकास मंत्री प्रीति रंजन घड़ई ने गुरुवार 28 दिसंबर को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण सह दौरा किया और पार्टी नेताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिया ताकि फाइव टी अध्यक्ष वीके पांडियन के दौरे को सफल बनाया जा सके।
प्राप्त सूचना के अनुसार, जनवरी के प्रथम सप्ताह में वीके पांडियन सुंदरगढ़ जिले सहित राजगांगपुर के दौरे पर आ रहे हैं।
इस दौरान राजगांगपुर में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन, प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज के राज्य सरकार के हिस्से के काम का शिलान्यास सहित अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
उनके कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिले का दायित्व संभाल रहे सुकिंदा विधायक तथा ग्रामीण विकास मंत्री प्रीति रंजन घड़ेई जिले के दौरे पर है। बुधवार शाम राजगांगपुर ब्लॉक के जामपाली पहुंच श्री घड़ेई ने 5टी अध्यक्ष के दौरे पर आयोजित होने वाली आम सभा स्थल का निरीक्षण किया।वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजद की ओर से आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी बिगुल का शंखनाद कर दिया गया है।
गुरुवार को भी पार्टी नेताओं के साथ फाइव टी अध्यक्ष के दौरे की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। मंत्री श्री घडई के साथ बीजद राज्य उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री मंगला किसान, राजगांगपुर उपनगरपाल मो इरफान, (बीजद से निष्कासित पूर्व राजगांगपुर टाउन अध्यक्ष अमरेश पंडा,) जीतू दास, बीरेंद्र रथ, तन्मय सिंह, संजीव बेहरा व बीजद के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।





